बंद

    अतिरिक्त सचिव

    • अतिरिक्त सचिव, हि०प्र० विधिक सेवा प्राधिकरण

      अतिरिक्त सचिव

    श्री विक्रांत कौंडल

    श्री विक्रांत कौंडल का जन्म 19 जनवरी 1983 को हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। इनके माता एक शिक्षाविद् एवं पिता एक समर्पित लोक सेवक रहे हैं। इन्होंने वर्ष 1998 में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बिलासपुर (हि.प्र.) से मैट्रिकुलेशन, वर्ष 2000 में हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड से उच्च माध्यमिक तथा वर्ष 2003 में राजकीय वल्लभ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंडी (हि.प्र.) से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की।

    इन्होंने वर्ष 2006 में दिल्ली विश्वविद्यालय (नॉर्थ कैंपस) के विधि संकाय से एल.एल.बी. की उपाधि प्राप्त की तथा वर्ष 2007 में बार काउंसिल ऑफ हिमाचल प्रदेश, शिमला में अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया। इन्होंने वर्ष 2008 में हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की तथा दिनांक 02.02.2009 को हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी, शिमला में प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सेवा के दौरान इन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्राचार के माध्यम से एल.एल.एम. की उपाधि प्राप्त की।

    इन्होंने सिविल जज (कनिष्ठ प्रभाग)-सह-न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के रूप में न्यायालय संख्या-2, धर्मशाला (04.05.2009 से 05.06.2010), न्यायालय संख्या-1, धर्मशाला (05.06.2010 से 20.10.2011), सोलन (02.11.2011 से 10.05.2013), बरसर (20.05.2013 से 08.01.2016) तथा मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट, शिमला एवं किन्नौर (14.01.2016 से 04.05.2016) में सेवाएं दीं।

    वरिष्ठ सिविल जज-सह-अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर पदोन्नत होने के उपरांत इन्होंने हमीरपुर (07.05.2016 से 21.12.2018) तथा घुमारवीं (31.12.2018 से 05.08.2021) में कार्य किया। इसके पश्चात सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डी.एल.एस.ए.), किन्नौर, रिकांग पिओ (13.08.2021 से 01.12.2021) तथा सचिव, डी.एल.एस.ए., बिलासपुर (09.12.2021 से 01.04.2023) के रूप में कार्य किया।

    इसके बाद वरिष्ठ सिविल जज-सह-मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में लाहौल एवं स्पीति, कुल्लू (06.04.2023 से 18.12.2024) तथा कुल्लू (18.12.2024 से 13.04.2026) में सेवाएं प्रदान कीं। इन्होंने धर्मशाला, सोलन, हमीरपुर, कुल्लू तथा लाहौल एवं स्पीति (कुल्लू) में किशोर न्याय बोर्डों का भी दायित्व संभाला।

    स्थानांतरण के उपरांत इन्होंने दिनांक 16.04.2026 (पूर्वाह्न) को अतिरिक्त सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।